back to top

देश में एक दिन में कोविड-19 के 55,079 नए मामले सामने आए, कुल मामले 27 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 55,079 नए मामले सामने आने के बाद, संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 27 लाख के पार चले गए। देश में अब तक 19.77 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर अब 73.18 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल 27,02,742 मामले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 876 और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51,797 हो गई है। इसके अनुसार देश में मृत्यु दर अब 1.92 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार 6,73,166 लोगों का इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 24.91 प्रतिशत है। कुल 19,77,779 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भारत में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 17 अगस्त तक देश में 3,09,41,264 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 8,99,864 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 876 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 228 लोग महाराष्ट्र के थे।

इसके बाद तमिलनाडु के 120, कर्नाटक के 115, आंध्र प्रदेश के 82, उत्तर प्रदेश के 66, पंजाब के 51, पश्चिम बंगाल के 45, मध्य प्रदेश के 23, दिल्ली के 18, गुजरात के 15, केरल के 13, हरियाणा के 12, राजस्थान के 11, और ओडिशा के 10 लोग थे। वहीं छत्तीसगढ़ में नौ, असम तथा तेलंगाना में आठ-आठ, बिहार तथा गोवा में सात-सात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड तथा उत्तराखंड में छह-छह, पुडुचेरी में चार, त्रिपुरा में तीन, अंडमान- निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़ और मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 51,797 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 20,265 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 5,886, दिल्ली में 4,214, कर्नाटक में 4,062, गुजरात में 2,800, आंध्र प्रदेश में 2,732, उत्तर प्रदेश में 2,515, पश्चिम बंगाल में 2,473 और मध्य प्रदेश में 1,128 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान मे 887, पंजाब में 863, तेलंगाना में 711, हरियाणा में 550, जम्मू-कश्मीर में 548, बिहार में 468, ओडिशा में 353, झारखंड में 250, असम में 197, केरल में 169 और उत्तराखंड में 158 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

छत्तीसगढ़ में 150, पुडुचेरी में 114, गोवा में 111, त्रिपुरा में 62, चंडीगढ़ में 30, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 29, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 17, लद्दाख में 14, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक मरीज की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी। उसने कहा कि उसके आंकड़े भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...