back to top

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: शीर्ष पर बरकरार कोहली के करीब पहुंचे स्मिथ

दुबई: आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आईसीसी की सोमवार को जारी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया और अब उनके शीर्ष पर काबिज विराट कोहली से केवल नौ अंक कम हैं। भारतीय कप्तान के 922 अंक हैं और वह दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं। बर्मिंघम में दोनों पारियों में शतक जडऩे के बाद लार्ड्स में 92 रन की पारी खेलने वाले स्मिथ के 913 अंक हैं। शीर्ष दस में शामिल अन्य भारतीयों में चेतेश्वर पुजारा चौथे स्थान पर बने हुए हैं। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जडऩे के कारण चार पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को खराब फार्म का खामियाजा भुगतना पड़ा और वह नौवें स्थान पर खिसक गए हैं।

गेंदबाजों की सूची में पैट कमिन्स शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि रविंद्र जडेजा एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके साथी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दसवें स्थान पर बने हुए हैं। जडेजा आलराउंडरों की सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर शीर्ष पर जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर हैं। इस बीच भारत को वेस्टइंडीज से आगामी टेस्ट श्रृंखला में 0-1 से हारने पर भी अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवानी पड़ सकती है। इससे भारत के अंकों की संख्या 108 हो जाएगी। इस परिणाम पर वेस्टइंडीज 88 अंकों के साथ पाकिस्तान से ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच जाएगा। भारत अभी 113 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद न्यूजीलैंड (111) और दक्षिण अफ्रीका (108) का नंबर आता है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...