back to top

आईसीसी रैंकिंग: कोहली पहले स्थान पर बराकरार, बुमराह पहली बार शीर्ष 10 में

दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पर छह अंक की बढ़त के साथ बल्लेबाजों की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं तो वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहली बार शीर्ष 10 में जगह पाने में सफल हुए। रैंकिंग में हालांकि सबसे ज्यादा फायदा आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला के तीसरे टेस्ट में शानदार खेल दिखाने वाले बेन स्टोक्स को हुआ है जिन्होंने बल्लेबाजों की रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग वह दूसरे जबकि बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह 13वें पायदान पर हैं।

बल्लेबाजों में शीर्ष पर काबिज कोहली के नाम 910 रेटिंग अंक है जबकि दूसरे स्थान पर काबिज स्मिथ के 904 रेटिंग अंक हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और चेतेश्वर पुजारा क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 81 और 102 रन की पारी खेलने वाले अजिंक्य रहाणे रैंकिग में 10 स्थानों के सुधार के साथ 11वें पायदान पर पहुंच गए। भारत की ओर से सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले बुमराह नौ स्थानों के सुधार के साथ सातवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में सात रन देकर पांच विकेट चटकाए थे।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...