back to top

आईसीसी ने जारी किया टी20 विश्व कप गान

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी टी20 विश्व कप का आधिकारिक गान तथा प्रचार अभियान से जुड़ी फिल्म भी जारी की जिसमें भारतीय दिग्गज विराट कोहली और वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड सहित कुछ खिलाड़ियों के अवतार दिखायी देंगे। टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में शुरू होगा। फाइनल 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। बॉलीवुड के संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी के संगीत निर्देशन में तैयार एनिमिनेटेड फिल्म में दुनिया भर में टी20 के युवा प्रशंसकों तथा खेल के कुछ नामी दिग्गजों को शामिल किया गया है। भारतीय कप्तान कोहली खिलाड़ियों के समूह की अगुवाई करते हैं। इसमें मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड, आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और अफगानिस्तान के राशिद खान भी शामिल हैं। कोविड-19 महामारी के बाद क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में दुनिया के 16 देश हिस्सा लेंगे।

इंडियन वेल्स टूर्नामेंट से हटी नाओमी ओसाका

इंडियन वेल्स। दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों में से एक नाओमी ओसाका इंडियन वेल्स बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गयी हैं। इस महीने के शुरू में यूएस ओपन में हारने के बाद ओसाका ने कहा था कि वह टेनिस से लंबे समय का अवकाश लेना चाहती है जिसके बाद संभावना बन गयी थी कि वह इस सत्र के आखिरी टूर्नामेंटों से हट सकती हैं। ओसाका ने अपने ट्विटर हैंडल पर चार से 17 अक्टूबर तक इंडियन वेल्स में होने वाले टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की। उन्होंने कहा,ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि मैं अपना अगला टेनिस मैच कब खेलूंगी। ओसाका चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता और विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी हैं। वह अभी विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...