back to top

मैं अपने करियर के लिए कोई योजना नहीं बनाता : विक्की कौशल

मुम्बई। ड्रामा से लेकर एक्शन और हॉरर फिल्मों में अपने अभिनय के हुनर की नई-नई झलक दिखाने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने कहा है कि उन्होंने ये सब योजनाबद्ध तरीके से बिल्कुल नहीं किया।

विक्की नए साल की शुरुआत हॉरर फिल्म भूत- द हॉन्टेड शिप से करने जा रहे हैं। 2018 में उन्होंने राजी, संजू और मनमर्जियां जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया था और 2019 में आई फिल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है।

अभिनेता ने एक साक्षात्कार में कहा, मैं अपने करियर के लिए कोई योजना नहीं बनाता। मैं अगर ऐसा करूंगा तो अपने काम के साथ न्याय नहीं कर पाउंगा। वह मुझे एक अभिनेता के तौर पर जटिल बना देगा। मेरे लिए अच्छे फिल्मकारों द्वारा बनाई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा होना जरूरी है क्योंकि लोग अच्छी कहानियां देखना चाहते हैं।

विक्की का मानना है कि वह जब तक अलग-अलग तरह की फिल्में करते रहेंगे अभिनेता के तौर पर उनका विकास होता रहेगा। उन्होंने कहा कि मैंने उरी से पहले कोई एक्शन फिल्म नहीं की थी इसलिए मुझमें वह करने की ललक थी। भूत मेरी पहली हॉरर फिल्म है, इसलिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। मैं संतुष्ट होना चाहता था कि अब में इसमें रम गया हूं।

फिल्म भूत- द हॉन्टेड शिप का निर्देशन भानू प्रताप सिंह ने किया है और निर्माण करण जौहर के बैनर तले हुआ है। विक्की की आने वाली फिल्म सूजीत सरकार द्वारा क्रांतिकारी उधम सिंह की बायोपिक है। इसके बाद वह करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगे। फिल्म भूत-द हॉन्टेड शिप 21 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...