back to top

हैदराबाद वनडे: भारतीय गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया को 236 रन पर रोका

हैदराबाद। भारतीय गेंदबाजों ने अपने पेशेवर अंदाज का अच्छा नमूना पेश करके आस्ट्रेलिया को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां सात विकेट पर 236 रन ही बनाने दिए। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन पूरी तरह से बदला हुआ था और उन्होंने आस्ट्रेलियाई पारी में अधिकतर समय अनुशासित गेंदबाजी की।

मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे

मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दस ओवर में 44 रन देकर दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह (दस ओवर में 60 रन देकर दो विकेट) थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन कुलदीप यादव (दस ओवर में 46 रन देकर दो), रविंद्र जडेजा (दस ओवर में 33 रन, कोई विकेट नहीं) और केदार जाधव (सात ओवर में 31 रन देकर एक विकेट) ने उसकी भरपाई कर दी। आस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले उस्मान ख्वाजा (76 गेंदों पर 50) और ग्लेन मैक्सवेल (40) भी भारतीय आक्रमण के सामने सहज होकर नहीं खेल पाए। भारत ने 169 गेंदें ऐसी की जिन पर रन नहीं बने। इसका मतलब है कि आस्ट्रेलिया ने अपनी पारी के दौरान 50 ओवरों में से 28.1 ओवर में रन नहीं बनाए।

आंकड़ों से छठे गेंदबाज के रूप में उपयोग किए

आंकड़ों से छठे गेंदबाज के रूप में उपयोग किए गए केदार और जडेजा के योगदान का पता नहीं चल सकता जिन्होंने दूसरे पावरप्ले के दौरान आस्ट्रेलियाई पारी पर अंकुश लगाया। इससे पहले शमी ने बेहतरीन स्पैल किया लेकिन तब मार्कस स्टोइनिस (53 गेंदों पर 37) और ख्वाजा ने संभलकर बल्लेबाजी की। इन दोनों ने कप्तान आरोन फिंच के पहले ओवर में आउट होने के बाद दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। ख्वाजा ने बुमराह पर कवर ड्राइव और कुलदीप पर छक्के से रन गति कुछ तेज की। पहले पावरप्ले में हालांकि केवल 38 रन बने। स्टोइनिस ने इसके बाद विजय शंकर (तीन ओवर में 22 रन) को निशाना बनाया।

आस्ट्रेलिया ने अगले पांच ओवर में 33 रन बनाए

आस्ट्रेलिया ने अगले पांच ओवर में 33 रन बनाए लेकिन जाधव ने तब स्टोइनिस को आउट कर दिया जिन्होंने गलत टाइमिंग से शाट लगाकर मिडविकेट पर कैच दिया। ख्वाजा ने छठा अर्धशतक पूरा करने के बाद हवा में शाट खेला जिसे विजय शंकर ने खूबसूरती से कैच में बदला। पीटर हैंड्सकांब (19) अपने फुटवर्क का अच्छा इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन कुलदीप की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ी कुशलता से उन्हें स्टंप आउट कर दिया। जडेजा को विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने रनों पर अंकुश लगाए रखा। शमी ने अपने दूसरे स्पैल में शमी और एस्टन टर्नर (21) को पवेलियन भेजा। इसके बाद एलेक्स कैरी (नाबाद 36) और नाथन कूल्टर नाइल (28) ने सातवें विकेट के लिए 62 रन जोड़े।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...