back to top

राष्ट्रीय शिविर के लिये हॉकी इंडिया की 28 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम पर 12 से 30 मार्च तक होने वाले सीनियर पुरूष राष्ट्रीय शिविर के लिये 28 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान किया है। पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों को पुख्ता करने के लिये यह शिविर काफी महत्वपूर्ण है।

एफआईएच प्रो लीग 2023-24 में सफलता के बाद टीम शिविर में लौटी है। लीग में भारत आठ मैचों में 15 अंक लेकर इस समय तीसरे स्थान पर है। लीग 22 मई को बेल्जियम के एंटवर्प में बहाल होगी। इसके बाद एक जून से लंदन और फिर आखिरी चरण नीदरलैंड में खेला जायेगा। संभावित खिलाड़ियों में गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक, पी आर श्रीजेश और सूरज करकेरा, डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और आमिर अली शामिल हैं।

मिडफील्डर में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आर एस मोइरांगथम, शमशेर सिंह, नीलाकांता शर्मा, राजकुमार पाल और विष्णुकांत सिंह होंगे। वहीं फॉरवर्ड खिलाड़ियों में आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, बॉबी सिंह धामी और अराइजीत सिंह हुंडल को चुना गया है।

मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा, हम आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करना चाहते हैं। इस शिविर में चुने गए खिलाड़ियों को आगामी अहम मैचों में मौका मिलेगा। हमने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को चुना है।

भारतीय पुरूष हॉकी टीम का 28 सदस्यीय कोर ग्रुप :

गोलकीपर : कृष्ण बहादुर पाठक, पी आर श्रीजेश, सूरज करकेरा.

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और आमिर अली.

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आर एस मोइरांगथम, शमशेर सिंह, नीलाकांता शर्मा, राजकुमार पाल और विष्णुकांत सिंह.
फॉरवर्ड : आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, बॉबी सिंह धामी और अराइजीत सिंह हुंडल।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...