back to top

धोनी के साथ हो सकती है उनकी ‘सात नंबर’ की जर्सी भी रिटायर

नई दिल्ली। क्या महेंद्र सिंह धोनी की सात नंबर की जर्सी भी उनके संन्यास लेने के बाद रिटायर हो जायेगी? यह मांग निश्चित रूप से उठायी गयी है और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में एक शीर्ष अधिकारी भी इससे सहमत हैं।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पूर्व कप्तान की विदाई पर यह राय रखने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद ली गयी अपनी और धोनी की फोटो के साथ पोस्ट किया, “विश्व कप में सेमीफाइनल के बाद ली गयी अंतिम फोटो। इस सफर के जरिये काफी शानदार यादें रहीं। मैं उम्मीद करता हूं कि बीसीसीआई सफेद गेंद के क्रिकेट से सात नंबर की जर्सी को भी रिटायर कर देगा।”

कार्तिक ने भारतीय टीम में अपना पदार्पण धोनी से तीन महीने पहले 2004 में किया था और पूर्व भारतीय कप्तान की विशेष प्रतिभा के चलते तमिलनाडु का यह क्रिकेटर 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 से ज्यादा मैच नहीं खेल पाया।

कार्तिक ने लिखा, “जिंदगी की दूसरी पारी के लिये ‘गुड लक’, मुझे पूरा भरोसा है कि आप हमें इसमें भी काफी हैरान करते रहोगे।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की सदस्य और पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान शांता रंगास्वामी ने कहा कि धोनी इसका हकदार है।

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि उन्होंने तब संन्यास लिया, जब लोग पूछ रहे हैं कि क्यों और क्यों नहीं। खिलाड़ी और कप्तान दोनों के तौर पर उनका योगदान काफी ज्यादा है। इसे देखते हुए जर्सी को भी रिटायर करना, उनके लिये बेहतरीन विदाई होगी। वह निश्चित रूप से इसकार हकदार है।”

भारतीय क्रिकेट से सिर्फ एक बार ही जर्सी को रिटायर किया गया है जब सचिन तेंदुलकर ने इस खेल को अलविदा कहा था। तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी को 2017 में रिटायर कर दिया गया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जर्सी रिटायर करने पर कोई आपत्ति नहीं करता और उसने इस मामले में फैसला करने का अधिकार देश के बोर्ड पर ही छोड़ा हुआ है। भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने भी कहा कि धोनी ने सात नंबर की जर्सी को अमर कर दिया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “जिस व्यक्ति ने सात नंबर की जर्सी को अमर बनाया, जिनके तेज और शांत दिमाग उन्हें ‘कैप्टन कूल’ का टैग दिलाया, उस व्यक्ति ने जिसने दो विश्व कप ट्राफियों से करोड़ों भारतीयों के सपनों को पूरा किया, जिसने अपनी अनोखी शैली में क्रिकेट को अलविदा कहा। बधाई हो एम एस धोनी, शानदार करियर के लिये।”

कार्तिक और मिताली के अलावा धोनी के मुरीदों की फौज का मानना है कि यह सात नंबर की जर्सी उन्हीं की ही है और इसे भी रिटायर कर देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...