back to top

अयोध्या में उच्चस्तरीय पर्यटक सुविधाएं प्रस्तावित : राज्यपाल

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को कहा कि राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद अयोध्या में उच्चस्तरीय पर्यटक सुविधाएं प्रस्तावित हैं। राज्यपाल ने बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में यह बात कही।

उन्होंने कहा, वाराणसी में सांस्कृतिक केन्द्र तथा पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मस्थल बटेश्वर का विकास कराया जा रहा है।

पटेल ने कहा, गोरखपुर के रामगढ़ ताल में जलक्रीड़ा, पीलीभीत बाघ अभयारण्य तथा चंदौली में देवदरी राजदरी झरने के साथ साथ 46 पर्यटन योजनाओं का विकास कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन से सांस्कृतिक, प्राकृतिक तथा भौगोलिक विरासत को समृधि प्राप्त होती है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा तथा कुंभ के लिए सर्वसिद्धिप्रद (कुम्भ) की टैगलाइन जारी की गई। अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा में कृष्णोत्सव, वाराणसी में देव दीपावली तथा बरसाना में रंगोत्सव का आयोजना कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत रामयण सर्किट, बौद्ध सर्किट, हेरिटेज सर्किट एवं स्प्रिचुअल सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, महाभारत सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी सर्किट तथा जैन सर्किट का चिह्नांकन कर समेकित पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...