back to top

कोरोना के लक्षण विहीन या कम लक्षण वालों के लिए दिशा निर्देश जारी

लखनऊ। कोरोना वायरस ने एक बार फिर तेज रफ़्तार पकड़ ली है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस सम्बन्ध में राज्य सर्विलांस अधिकारी विकासेंदु अग्रवाल ने कोरोना के लक्षण विहीन या कम लक्षण वालों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं। इन दिशा निर्देशों के अनुसार यदि मरीज का वजन 50 किलोग्राम से अधिक है और बुखार 100 डिग्री फारेनहाईट से कम है तो पैरासिटामॉल की 500 मिलीग्राम (एमजी) की एक टेबलेट दिन में तीन बार लेनी है।

यदि बुखार 100 डिग्री फारेनहाईट से अधिक है तो पैरासिटामॉल की 650 एमजी की एक टेबलेट दिन में तीन बार लेनी है। बुखार न होने की स्थिति में पैरासिटामॉल नहीं लेनी है। आइवेर्मेक्टिन की 12 एमजी की एक गोली वयस्क व्यक्तियों को दिन में एक बार रात के खाने के 2 घंटे बाद खानी है। इसका सेवन पांच दिन तक करना है। गर्भवती, धात्री महिलाओं और 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यह दवा नहीं खानी है।

कैप्सूल डोक्सीसाइक्लिन 100 एमजी का सेवन दिन में दो बार करना है। अथवा एजिथ्रोमायसिन की 500 मिग्रा की एक गोली पांच दिन तक वयस्क व्यक्तियों को लेनी है। गर्भवती, धात्री और 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को इस दवा का सेवन नहीं करना है। यदि डोक्सीसाइक्लिन पांच दिन खाने के बाद भी बुखार रहता है तो कोरोना पॉजिटिव आने के छठे दिन से एजिथ्रोमायसिन की गोली पांच दिन तक लेनी है, लेकिन ऐसी स्थिति में डाक्टर से सलाह जरूर लें।

इन दवाओं के साथ विटामिन सी की 500 मिलीग्राम की एक गोली दिन में तीन बार, जिंक की 50 मिलीग्राम की एक गोली दिन में दो बार और विटामिन बी काम्प्लेक्स की एक गोली/कैप्सूल दिन में एक बार दस दिन तक खानी है। इसके आलावा विटामिन डी थ्री -60,000 यूनिट हर सप्ताह में एक बार दूध या पानी के साथ खानी है।

इन सब दवाओं के सेवन के साथ-साथ दिन में तीन से चार बार भाप ले। हल्का गरारा या गुनगुना पानी लें, यदि आप सहज महसूस कर रहे हैं तो सांस सम्बन्धी योग, व्यायाम,प्राणायाम दिन में 40 से 50 मिनट तक करें। कोरोना के मरीज दिन में तीन से चार बार श्वसन दर (रेस्पेरेटरी रेट) और पल्स ऑक्सी मीटर से ऑक्सीजन सेचुरेशन नापें और यह 94 से अधिक होना चाहिए। यदि कोरोना मरीज पहले से डायबिटीज या किसी अन्य क्रोनिक बीमारी से ग्रसित हैं तो आने डाक्टर से परामर्श जारी रखें।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...