back to top

आलमबाग,पटेलनगर मेंं चला महा अभियान

लखनऊ। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से नगर में सेनेटाइजेशन का महा अभियान चल रहा है। इसका निर्देशन डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास कर रहे हैं। शुक्रवार को लखनऊ में विराज सागर दास के निर्देश पर महा अभियान के तहत लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र के आलमबाग, पटेल नगर के पार्कों सहित पूरे क्षेत्र की दुकानों व मुख्य मार्गों को सेनेटाइज किया गया। रास्ते में पड़ने वाली छोटी से लेकर बड़ी दुकानों, मकानों और पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, क्षेत्र वासियों द्वारा सुझाये गये स्थलों खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोरोना काल में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन लगातार सेवा कार्य में जी जान से जुटा हुआ है।

 

फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास की लोग प्रशंसा कर रहे हैं कि उनमें अपने पिता की तरह ही लोगों की सेवा का भाव है जो इस महा अभियान से दिख रहा है। पिछले महीने भर से वह लगातार शहर में पांच हजार लीटर क्षमता के बड़े ट्रैक्टर टैंकरों से सेनेटाइजेशन करवा रहे हैं। आमलोगों ने डॉ. अखिलेश दास गुप्ता को याद करते हुए विराज सागर दास के इस काम की बहुत प्रशंसा की। इसी तरह, अयोध्या दास प्रथम वॉर्ड में फरीदपुर,लॉरेन खेरा, हुसैन बाड़ी व अलमास बाग, हैदरगंज द्वितीय वॉर्ड के मोहल्लों, हैदरगंज, अमन विहार, रीफा कॉलोनी, लकड़मंडी, बीबीगंज व हाजी टोला, जलालपुर, पीताम्बर खेरा, शिवपुरी, मर्दनखेरा, देवपुर पारा, राम विहार व डॉक्टर खेरा के मोहल्लों, बिलोजपुरा चौराहा, नूर मस्जिद, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर, काजमैन रोड, काजमैन कर्बला, बुनियाद बाग, दरगाह हजरत अब्बास, अबू अजीज रोड,चौपटिया, भोले नाथ कुआं, अब्दुल अजीज रोड व अकबरी गेट, गोमती नगर, शीतला देवी वॉर्ड में पुराना टिकैत गंज,मेंहदी गंज, टिकैत राय तालाब, एलडीए कॉलोनी, फेज एक, दो और तीन, नौबस्ता, बाबू बनारसी दास वार्ड, राजाजीपुरम वॉर्ड के ए, बी,सी,डी सेक्टर, नरही सहित कई अन्य मोहल्लों और बाजारों में भी सेवा अभियान चलाया गया।

 

 

डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि राजधानी लखनऊ का कोई भी क्षेत्र सेनेटाइजेशन कार्य से अछूता न रहे। हमारा फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बड़ी गंभीरता से करता है। इससे जुडेÞ लोग मानव सेवा को अपना धर्म मानते हैं। मुझे यकीन है कि हम लोग सभी सावधानी अपनाकर तीसरी लहर को रोकने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह अलग-अलग क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जायेगा, जिससे कोविड के फैलाव को और कम किया जा सके। यह कार्य जनता के अटूट प्रेम और समर्थन से संभव हो पा रहा है। फाउंडेशन यह कार्य करता रहेगा। उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों और सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने में हम सब सफल होंगे।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...