back to top

वायरल बुखार, डेंगू पर सरकार गंभीर

फिरोजाबाद में लापरवाही व अनियमितता की पुष्टि, दोषी अधिकारियों पर गिरेगी गाज : योगी

लखनऊ। प्रदेश के कई इलाकों में डेंगू और वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बेहद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। बीते दिनों फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर से हुई मौतों के मामले सरकार किसी तरह की रियायत देने के मूड में नहीं है। सोमवार को टीम-9 की बैठक में योगी ने साफ-साफ कहा कि अब लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। फिरोजाबाद में स्वास्थ्य एवं नगर विकास के कुछ अधिकारियों द्वारा दायित्व निर्वहन में लापरवाही, अनियमितता की पुष्टि हुई है।

 

सीएम ने निर्देश दिये कि मामले का परीक्षण कर तत्काल दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाये। इस बीच, मंगलवार से पूरे प्रदेश में सर्विलांस अभियान शुरू कर डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की पहचान की जायेगी। मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि फिरोजाबाद में डेगूं व अन्य वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां, जांच उपकरण की व्यवस्था की गयी है। जरूरत के हिसाब से इसमें और बढ़ोतरी की जाये। जिले की स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जाये। सीएम हेल्पलाइन द्वारा भी मरीजों व परिजनों से संपर्क किया जाये। लोगों को जागरूक करें कि बीमारी के हल्के लक्षण होने पर भी तत्काल निकटतम अस्पताल से संपर्क करें। योगी के निर्देश के बाद एसजीपीजीआई, केजीएमयू और आरएमएल लखनऊ के तीन-तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तीन टीम गठित कर फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा रवाना की गयी है। एक-एक मरीज की सेहत पर ध्यान दिया जायेगा।

 

विशेषज्ञ चिकित्सकों की यह टीम स्थानीय डॉक्टरों का मार्गदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ग्राम्य विकास, नगर विकास, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन विभाग अंतर्विभागीय समन्वय के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष अभियान चलाया जाये। आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी सहित सभी संबंधित कर्मियों को सक्रिय किया जाये। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो। पानी उबाल कर छान कर पीने की जानकारी दें। क्लोरीन की गोलियां वितरित की जायें। पंचायती राज और नगर विकास विभाग द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी स्वच्छता-सेनेटाइजेशन का कार्य भी होगा। यह सभी कार्य मिशन मोड में सभी 75 जिलों में तत्काल शुरू कर निगरानी समितियों को एक्टिव कर दिया गया है।

 

 

प्रदेश में 7 से 16 सितंबर तक प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित और कोविड के लक्षण वाले लोगों की पहचान करेंगे। मानसून के दौरान जनपद मथुरा और फिरोजाबाद में डेंगू आउटब्रेक के साथ ही मथुरा में स्क्रब टाइफस के मामले भी पाये गये हैं। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सोर्स रिडक्शन गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिये गये हैं। जिन क्षेत्रों में एक या उससे अधिक डेंगू रोगी पाये जायेंगे, उस प्रभावित पूरे ग्राम क्षेत्र, मोहल्ले में टीम भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जायेगा। इसके साथ ही प्राथमिक स्कूलों में मिशन मोड में स्वच्छता और सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। सीएम ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। मिड डे मील दौरान बच्चे एक-दूसरे के बर्तनों का इस्?तेमाल नहीं करने पायेंगे। इसकी विशेष रूप से निगरानी की जा रही है। योगी के निर्देश पर कोविड वार्डों और बेडों में डेंगू और वायरल से ग्रस्त मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिये गये हैं। जनपदों में कैंप लगाकर निगरानी की जायेगी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...