back to top

प्लेस्कूल में बच्ची से छेड़छाड़, जांच के लिए एसआईटी गठित

गुरुग्राम। गुरुग्राम के एक जाने-माने प्लेस्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई और पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। बच्ची के परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्लेस्कूल के बाहर प्रदर्शन किया।

प्लेस्कूल ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है, कई प्रयासों के बावजूद स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क नहीं हो सका। बच्ची के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 28 अक्टूबर को एक डिलीवरी मैन बच्ची के घर आया और सामान देने के बाद उसने बच्ची के बालों को सहलाया। इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को प्लेस्कूल में उसे गलत तरीके से छूए जाने की एक अन्य घटना के बारे में बताया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालांकि बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता सकी और न ही वह उसे पहचान पाई। अधिकारी ने बताया कि वह यह भी नहीं बता सकी कि प्लेस्कूल में यह घटना कब और कहां हुई। सदर पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...