back to top

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 2019 की हाईस्कूल की परीक्षा में कानपुर के ओंकारेश्वर एसवीएन इंटर कालेज के गौतम रघुवंशी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बागपत के श्रीराम एसएम इंटर कालेज, बरौत की तनु तोमर ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रेक्षागृह

शनिवार को यहां स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रेक्षागृह में 2019 के परीक्षाफलों की घोषणा करते हुए शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) विनय कुमार पांडेय ने संवाददाताओं को बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि इंटरमीडिएट में तनु तोमर ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में बाराबंकी के श्री साई इंटर कालेज के शिवम 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि इसी जिले की महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज की तनुजा विश्वकर्मा 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे पायदान पर रहीं।

पांडेय ने इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल रहने वाले

पांडेय ने इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों का विवरण देते हुए बताया कि गोंडा जिले के पंडित राजाराम उपाध्याय इंटर कालेज की भाग्य श्री उपाध्याय 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे पायदान पर रहीं, जबकि प्रयागराज के एसपी इंटर कालेज, कोरांव की आकांक्षा शुक्ला 94.80 अंक प्राप्त कर तीसरे पायदान पर रहीं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन मुफ्फरनगर जिले का रहा जहां 91.80 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन लखनऊ का रहा जहां 89.28 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल में सबसे खराब प्रदर्शन मिर्जापुर जिले का रहा जहां 67.64 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसी तरह, इंटरमीडिएट में सबसे खराब प्रदर्शन हाथरस जिले का रहा जहां महज 48.62 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...