back to top

गंभीर पीएम केयर्स फंड में दो साल का वेतन देंगे

नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने गौतम गंभीर ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सांसद के तौर पर अपना दो साल का वेतन आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में देने का फैसला किया जबकि खेल जगत से जुड़े अन्य लोगों ने भी योगदान दिया।

पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने अपने ट्विटर पेज पर लोगों से इस महामारी से बचाव के लिए योगदान देने की अपील की। गंभीर ने कहा, लोग पूछते हैं कि उनका देश उनके लिए क्या कर सकता है। असली सवाल तो यह है कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं। मैं अपना दो साल का वेतन पीएम केयर्स फंड में दान कर रहा हूं। आपको भी आगे आना चाहिए।

गंभीर ने इससे पहले अपना एक माह का वेतन और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम कोष से एक करोड़ रुपए देने का फैसला किया था। कोविड-19 के कारण देश में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 2000 लोग संक्रमित हैं। विश्व भर में इस वायरस के कारण 40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने भी ट्वीट करके चार लाख रुपये देने की घोषणा की।

श्रीधर ने ट्वीट किया, गौरवांवित भारतीय नागरिक होने के नाते, यह मेरी जिम्मेदारी है और मैं पीएम केयर्स फंड में दो लाख रुपए, तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय में एक लाख 50 हजार रुपये और छावनी बोर्ड सचिवालय में 50 हजार रुपये का योगदान देकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और विश्व कप में कई बार स्वर्ण पदक जीतने वाली राइफल निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने भी इस महामारी से निपटने के लिए पीएम केयर्स कोष में तीन लाख रुपये और राजस्थान मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये का योगदान दिया। भारतीय बैडमिंटन संघ ने भी 10 लाख रुपये दान में दिए।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...