केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि जी20 घोषणापत्र ने शिक्षा के माध्यम से न्यायसंगत और टिकाऊ भविष्य के लिए काम करने के वैश्विक संकल्प पर नये सिरे से मुहर लगाई है और इसके लिए एक रोडमैप प्रदान किया है।
प्रधान ने संवाददाताओं से कहा, नयी दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन), तकनीक-आधारित शिक्षा, सहयोग के माध्यम से अनुसंधान एवं नवाचार को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विचार-विमर्श को प्राथमिकता देकर शिक्षा के माध्यम से एक न्यायसंगत और टिकाऊ भविष्य के लिए काम करने का वैश्विक संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि घोषणापत्र डिजिटल परिवर्तन, हरित परिवर्तन और महिला नेतृत्व वाले विकास के तीन पहचाने गए कारकों पर शिक्षा कार्य समूह की प्राथमिकताओं के साथ प्रतिध्वनित होता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहित निर्णय लेने के रूप में महिलाओं की सार्थक भागीदारी बढ़ाने
और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता में परिलक्षित होता है।





