back to top

दिल्ली के चार अस्पतालों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के चार अस्पतालों को मंगलवार की सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे दो दिन पहले दिल्ली में 20 अस्पतालों, हवाई अड्डे और उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कार्यालय को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और दीपचंद बंधु अस्पताल से बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बारे में फोन पर सूचना प्राप्त हुई। अधिकारियों ने कहा कि बम निरोधक दस्ता, बम का पता लगाने वाली टीम, अग्निशमन कर्मी और स्थानीय पुलिस तलाशी लेने के लिए मौके पर पहुंची।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के मुताबिक, कॉल आने का सिलसिला सुबह 10.45 बजे शुरू हुआ। सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार स्थित दीपचंद बंधु अस्पताल से दिल्ली अग्निशमन विभाग को पहली कॉल आई। अधिकारियों के अनुसार, दूसरी कॉल सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के डाबरी स्थित दादा देव अस्पताल से, तीसरी कॉल सुबह 11 बजकर एक मिनट पर पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार स्थित हेडगेवार अस्पताल से और चौथी कॉल सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित जीटीबी अस्पताल से आई।

हेडगेवार अस्पताल के सुरक्षा अधिकारी वी के शर्मा ने कहा, पुलिस और बम निरोधक दस्ता जांच कर रहे हैं। हमने भी दो बार जांच की है। अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पिछले एक महीने में यह चौथी बार है जब स्कूलों समेत विभिन्न जगहों पर इस तरह की धमकियां मिली हैं। इससे पहले रविवार को 20 अस्पतालों और हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को 30 अप्रैल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एक मई को लगभग 150 स्कूलों को रूस आधारित मेलिंग सेवा कंपनी से ईमेल से जरिए इसी प्रकार की धमकी मिली थी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...