back to top

फोर्ज ने अमेरिका की जनरल एटॉमिक्स के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

लखनऊ। प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करने वाली भारत फोर्ज लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी जनरल एटॉमिक्स के साथ समझौते पर बुधवार को हस्ताक्षर किए।

समझौते के अनुसार पानी की सतह और पानी के नीचे के नेवल प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी ऊर्जा निर्माण, भंडारण, नियंत्रण और वितरण प्रौद्योगिकी को विकसित एवं एकीकृत करने के अवसरों के साथ भारतीय सुरक्षा दलों की जरूरतों के अनुसार वेपन सिस्टम प्लेटफॉर्म्स के लिए आधुनिक प्रोजेक्टाइल्स को बीएफएल और जनरल एटॉमिक्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम्स ग्रुप (जीए-ईएमएस) द्वारा जांचा जाएगा।

बीएफएल के चेयरमैन और प्रबन्ध निदेशक बाबा कल्याणी ने कहा, हम भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से देश में आधुनिक प्रौद्योगिकी लाने की दिशा में अथक प्रयास कर रहे हैं। जनरल एटॉमिक्स के साथ यह साझेदारी नौसेना प्रणालियों के लिए सर्वाेत्तम उत्पादों का उत्पादन करने, आयात पर निर्भरता की वजह से हो रहे खर्च को कम करने और भारत में मजबूत रक्षा प्रौद्योगिकी और विनिर्माण व्यवस्था निर्माण की दिशा में एक दृढ़ कदम है।

जनरल एटॉमिक्स के अध्यक्ष स्कॉट फोरने ने इस मौके पर कहा, हम भारतीय रक्षा उपक्रमों का समर्थन करने, भारत में आधुनिक ऊर्जा और हथियार व्यवस्था क्षमताएं लाने के लिए नीति विकास में भारत फोर्ज के साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, समुद्र के अंदर और सतह प्लेटफॉर्म्स के लिए आधुनिक व्यवस्था और प्रौद्योगिकी में नवाचार लाना जारी रखते हुए हमारी ही तरह निपुणता एवं गुणवत्ता के प्रति अत्यंत जागरुक रहने के लिए पहचानी जाने वाली भारत फोर्ज जैसी कंपनियों के साथ काम करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...