back to top

गबन के आरोपी आठ अभियंताओं पर एफआईआर के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना वर्ष 2005-06 के अंतर्गत सरकारी धन का गबन करने के आरोप में तत्कालीन 1 अधिशासी अभियंता, 3 एसडीओ व 4 अवर अभियंताओं सहित एक फर्म के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के आदेश से बिजली विभाग में हड़कंप मचा है।

संभावना जतायी जा रही है कि जांच होने के बाद और भी जिलों के अभियंता या अधिकारियों के नाम प्रकाश में आएंगे। इन अभियंताओं पर वर्ष 2005-06 में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के करोड़ों रुपये धन के गबन का आरोप हैं। तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता डीके त्यागी, एसडीओ रविकान्त (सेवानिवृत्त) एसडीओ सतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ राघवेन्द्र प्रताप वर्मा, अवर अभियन्ता अनिल कुमार मिश्रा, अवर अभियन्ता श्रीप्रकाश, अवर अभियन्ता महेन्द्र प्रताप खरे तथा अवर अभियन्ता श्रीनिवास महाकुंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी।

इन अभियंताओं पर मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराने, भ्रष्टाचार व षड्यंत्र कर सरकारी धन की क्षति व गबन करने का आरोप है। इन अभियंताओं के साथ ही भ्रष्टाचार की आरोपी फर्म व उसके दो अधिकारियों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कर जांच की जायेगी।

अधिकारियों के विरुद्ध भादवि की धारा-420, 409, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा तथा फर्म मेसर्स आईवीआरसीएल हैदराबाद के विरुद्ध धारा 409, 120-बी और विनोद कुमार राय व महेश माने के विरुद्ध धारा-408, 120-बी के तहत एफआईआर कराकर जांच कराने का आदेश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। सभी के खिलाफ मानक विहीन कार्य, फर्म के साथ दुरभिसंधि कर भ्रष्टाचार व षड्यंत्र करना, फर्जी मेजरमेंट का सत्यापन कर भुगतान करने आदि की जांच होगी।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...