back to top

भारत में लगातार बढ़ रहा है एफडीआई : गोयल

नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि देश में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने वाली नीतियों के चलते प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान एफडीआई 13 प्रतिशत बढ़कर लगभग 40 अरब अमरीकी डालर हो गया।

उन्होंने सीआईआई के पार्टनरशिप समिट 2020 में कहा, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लगातार बढ़ रहा है। इस साल के पहले नौ महीनों में कोविड-19 महामारी के बाजवूद हमारा एफडीआई बढ़ा है और आज हमारी एफडीआई नीति दुनिया में सबसे सुविधाजनक और अनुकूल नीतियों में एक है। गोयल ने कहा कि लगभग सभी क्षेत्रों में स्वचालित मार्ग के जरिए 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी गई है।

दूरसंचार, मीडिया, दवा और बीमा जैसे कुछ क्षेत्रों में विदेशी निवेशकों को निवेश के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी है। इसके अलावा नौ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां एफडीआई प्रतिबंधित है। ये क्षेत्र हैं- लॉटरी व्यवसाय, जुआ और सट्टेबाजी, चिट फंड, निधि कंपनी, रियल एस्टेट और तंबाकू-सिगरेट का कारोबार। गोयल ने कहा कि भारत में कई क्षेत्रों में अपार अवसर हैं और इसके साथ ही उन्होंने निवेशकों को भारत में आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, भारत अवसरों की भूमि है। मैं आपको विकास, वृद्धि और समृद्धि की बस में सवार होने के लिए आमंत्रित करता हूं … हम आपका स्वागत खुले हाथों और रेड कॉरपेट के साथ करेंगे, और अवसरों की इस भूमि में आपकी यात्रा के दौरान हम आपको पूरी सहायता, साझेदारी और सहभागिता का भरोसा देते हैं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...