back to top

छोटा सा संक्रमण भी हो सकता है जानलेवा

विश्व सेप्सिस दिवस आज

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जिसकी शुरूआत किसी छोटी सी खरोंच या फिर कीड़े के काटने से भी हो सकती है। डायबिटिज, कैंसर व अन्य गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे और कमजोर इम्यूनिटी वालों को इसका खतरा अधिक होता है। प्रतिवर्ष करीब एक करोड़ 15 लाख लोग सेप्सिस से ग्रसित होते हैं और 30 लाख लोगों की इससे मौत हो जाती है।

केजीएमयू के मेडिसीन विभाग के प्रो. डी. हिमांशु का कहना है कि सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर के किसी हिस्से में खरोंच लगने, कट जाने या कीड़े के काट लेने से होती है, इसलिए किसी छोटी सी खरोंच या फिर कीड़े के काटने को नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 13 सितंबर को वर्ल्ड सेप्सिस डे मनाया जाता है।

यह संक्रमण डायबिटीज व अपेंडिक्स कैंसर, एचआईवी और निमोनिया के मरीजों को भी यह बीमारी आसानी से अपना शिकार बना लेती है। ऐसे मरीजों ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। एक बार ये इंफेक्शन हो जाए तो इसका इलाज आसान नहीं होता। इस बीमारी में शरीर का ब्लड सकुर्लेशन बिगड़ जाता है। इससे शरीर में सूजन आ जाती है, साथ ही ब्लड क्लॉट भी बनने लगते हैं। इसमें शरीर के अंगों को पर्याप्त आक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते हैं।

इलाज में देरी से आॅर्गन फेलियर भी हो सकता है। इस कंडीशन को सीवियर सेप्सिस कहा जाता है। इससे आगे की थर्ड स्टेज को सेप्टिक शॉक कहा जाता है जिसमें मरीज की मौत तक हो सकती है। वहीं कई बार अस्पतालों में विशेषकर आइसीयू में गंभीर मरीजों का प्रोटोकॉल के हिसाब से इलाज न मिल पाने के कारण संक्रमण फैल जाता है, इससे मरीज की मौत तक हो जाती है। वह बताते हैं कि जब गंभीर मरीज अस्पताल में भर्ती होता है, तो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पहले उस बीमारी से लड़ने का प्रयास करती है। जब प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, तो सेप्सिस संक्रमण होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...