back to top

एनसीआर में पुराने वाहनों पर कार्रवाई धीमी, 13 परिवहन अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही भारी पड़ गई। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम वाहनों के निरुद्धीकरण पर उत्तर प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र में तैनात 13 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। शासन स्तर पर हुई समीक्षा में कार्रवाई की प्रगति को अत्यंत न्यून और असंतोषजनक पाया गया।

समीक्षा में सर्वोच्च न्यायालय के 17 दिसंबर 2025 के आदेश के तहत एनसीआर में निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले पुराने वाहनों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की 13 मार्च 2026 को हुई 24वीं बैठक में ऐसे वाहनों को निरुद्ध कर अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्रों के माध्यम से स्क्रैप कराने की अपेक्षा की गई।

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के 27 मई 2026 के निर्देश में एनसीआर के प्रत्येक जनपद में प्रतिदिन करीब 500 वाहनों के निरुद्धीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्र भेजने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा के दौरान सामने आया कि एनसीआर क्षेत्र में अब तक मात्र 666 वाहनों को ही निरुद्ध किया गया।

निर्धारित लक्ष्य और उच्चतम न्यायालय तथा परिवहन आयुक्त के निदेर्शों की तुलना में यह प्रगति बेहद कम पाई गई। इसके बाद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मुजफ्फरनगर और शामली के 13 अधिकारियों के खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की गई। शासन की इस कार्रवाई के बाद एनसीआर में पुराने वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान तेज होने की उम्मीद है।

 

विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि पाने वाले अधिकारियों की सूची

सुधांशु रंजन एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल मेरठ, विपिन कुमार एआरटीओ (प्रवर्तन) बागपत, अमित राजन राय एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल गाजियाबाद, अंकिता शुक्ला एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वितीय दल गाजियाबाद, आकांक्षा सिंह पटेल एआरटीओ (प्रवर्तन) तृतीय दल गाजियाबाद, विनीत कुमार मिश्र एआरटीओ (प्रवर्तन) चतुर्थ दल गाजियाबाद, नीतू शर्मा एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वितीय दल बुलंदशहर, अभिषेक कनौजिया एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल गौतमबुद्धनगर, उदित नारायण एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वितीय दल गौतमबुद्धनगर, नन्द कुमार एआरटीओ (प्रवर्तन) तृतीय दल गौतमबुद्धनगर, रमेश कुमार चौबे एआरटीओ (प्रवर्तन) हापुड़, अजय मिश्र एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) मुजफ्फरनगर, प्रवेश कुमार एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) शामली शामिल है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...