back to top

धूमधाम से मनाया दशहरा सेलिब्रेशन  

उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज, मीरकापुर, उन्नाव में नवरात्रि के पावन अवसर पर दशहरा सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक डॉ. अर्चना बाजपेयी और प्रिंसिपल अलका निगम ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती के साथ किया। इसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक झाँकी ने सभी का मन मोह लिया, जिसमें श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी का सजीव चित्रण किया गया था।

स्कूल की प्रबंधक डॉ. अर्चना बाजपेयी और प्रिंसिपल अलका निगम ने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये आयोजन विद्यार्थियों को हमारी संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान कराते हैं, और साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। डॉ. अर्चना बाजपेयी ने इस बात पर जोर दिया कि दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। प्रिंसिपल अलका निगम ने भी बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की और सभी को नवरात्रि और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य प्रबंधिका डॉ. अर्चना बाजपेयी, प्रिंसिपल अलका निगम सहित क्षमा तिवारी, आशीष कुमार, विनीता श्रीवास्तव, अर्चना तिवारी, सरनजीत सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, दीपाली पांडे, वैष्णवी शुक्ला, इशिता श्रीवास्तव, शालिनी दूबे, नीरज शुक्ला, प्राची गुप्ता, वेदिका गुप्ता, रूबीना, करन यादव, प्रिया वाजपेई आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...