back to top

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण आम लोगों का हाल बेहाल

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण आम लोगों का हाल बेहाल है। साथ ही कई जिलों में वज्रपात की घटना भी सामने आ रही हैं। लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के कारण जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ के सभी बोर्डों के कक्षा 12 तक के स्कूलों की सोमवार को अवकाश की घोषणा की।पिछले दो दिनों से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण आम लोगों का हाल बेहाल है। साथ ही कई जिलों में वज्रपात की घटना भी सामने आ रही हैं।

लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के कारण जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ के सभी बोर्डों के कक्षा 12 तक के स्कूलों में सोमवार को अवकाश की घोषणा की है।सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया आदेश सरकारी, गैर सरकारी समस्त स्कूलों पर लागू होता है। साथ ही आदेशों का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया गया है।वाराणसी में वज्रपात से पटेहरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सात छात्राएं अचेत हो गईं, अब वह खतरे से बाहर हैं।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के बाद बारिश में कमी आएगी और तापमान बढ़ेगा।

IAS डॉ. रौशन जैकब कमिश्नर लखनऊ के जलभराव का जायज़ा लेने और अफसरों को बेहतर दिशा निर्देश जारी करने पानी मे खुद उतरी इस दौरान उन्होंने कई इलाकों का किया निरीक्षण नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह व नगर निगम का प्रशासनिक अमला भी उनके साथ रहा मौजूद

वाराणसी में बच्चे नवोदय विद्यालय के हास्टल से मेस में खाना खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ वज्रपात से जेनरेटर, पंखे बंद हो गए। तेज आवाज से डरे सभी बच्चे मौके पर ही अचेत हो गए। प्रदेश के अन्य स्थानों पर हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने लखनऊ के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।

लखनऊ में मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की बरसात दर्ज हो रही है। सोमवार को पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं।वहीं, मंगलवार से बारिश में कमी आएगी, लेकिन सप्ताह भर हल्की-फुल्की बारिश अलग-अलग हिस्सों में दर्ज की जाएगी। तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...