back to top

कोविड अस्पतालों में चिकित्सक नियमित अंतराल पर मरीजों को देखें : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को चिकित्सक नियमित अंतराल पर देखें। साथ ही, एंबुलेंस सेवा भी पूरी सक्रियता से संचालित की जाए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां लोक भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने जनपद कानपुर नगर के कोविड अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने और जनपद प्रयागराज के कमांड ऐंड कंट्रोल सेंटर का उपयोग कोविड-19 की निगरानी के कार्य में करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सहित अन्य अधिकारियों को इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 से बचाव और उपचार के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने गुरुवार को प्रदेश में कोविड-19 की गई एक लाख 50 हजार से अधिक जांच का संज्ञान लेते हुए कहा कि यह कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में प्रत्एक दिन एक लाख 50 हजार जांच हो।

उन्होंने निर्देश दिया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरणों सहित उद्यमियों और निवेशकों से सम्बन्धित समस्त विभागों एवं सरकारी संस्थाओं के अधिकारी अपने कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रह कर उद्यमियों, निवेशकों तथा उद्योगपतियों से संवाद करें। उनकी समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने अपर मुख्य सचिव, कृषि को मण्डी शुल्क की दर को कम करने के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश भी दिया।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...