back to top

एमएसएमई सेक्टर को सुदृढ़ करने में केन्द्र के पैकेज की घोषणा अहम : योगी

-प्रधानमंत्री की लोकल को ग्लोबल बनाने की पहल को नया आयाम

-एमएसएमई सेक्टर में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 3 करोड़ लोग कार्यरत

लखनऊ। सूबे में ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के माध्यम से एमएसएमई सेक्टर को पुनर्जीवित करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रारम्भ किया था। कोरोना संकट के कारण इसमें आयी रुकावट को एक बार फिर केन्द्र सरकार द्वारा घोषित पैकेज तथा इस सेक्टर के कर्मियों के ईपीएफ के लिए उठाए गए कदमों के माध्यम से दूर करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसएमई सेक्टर के लिए 3 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इस कदम से देश व प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर सुदृढ़ होगा। इससे प्रधानमंत्री की लोकल को ग्लोबल बनाने की पहल को नया आयाम मिलेगा।

हमारा देश न केवल कोविड-19 वैश्विक महामारी से उबरने में सफल होगा, बल्कि आत्मनिर्भर, स्वावलम्बी व सशक्त भारत के रूप में दुनिया में बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र की इकाइयों की संख्या सर्वाधिक है। राज्य में एमएसएमई सेक्टर में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 3 करोड़ लोग कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को ध्यान में रखते हुए स्टेट लेवेल बैंकर्स कमेटी की बैठक पहले ही कर ली है। राज्य में 14 मई से एमएसएमई सेक्टर के लिए प्रदेश स्तरीय आॅनलाइन ऋण वितरण मेला प्रारम्भ होने जा रहा है। इसमें एक साथ 36,000 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को अनुमानत: 1600 से 2,000 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...