back to top

डेविड पहले तो कलानिधि आखिरी एसएसपी साबित हुए

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक राजधानी नोएडा में पुलिस कमिश्नर तैनात होने के बाद अब एसएसपी के पद का चेप्टर समाप्त हो गया। ये पद अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। एक ओर जहां आजादी के बाद लखनऊ के पहले एसएसपी जे.एच.आर. डेविड को बनाए गए थे तो कलानिधि नैथानी लखनऊ के आखिरी एसएसपी का ठप्पा लगा।

आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को जे.एच.आर. डेविड को लखनऊ का पहला एसएसपी बनाया गया था लेकिन उनको मात्र दो महीना पांच दिन बाद ही हटा दिया गया। उनके स्थान पर जेपी त्रिपाठी को तैनात किया गया लकिन वह भी वह मात्र पांच महीने ही टिक पाये। इसके बाद तीसरे नंबर एसएन आगा को एसएसपी बनाया गया तो वह सवा चार साल तक इस पद पर जमे रहे।

इसके विपरीत कलानिधि नैथानी लखनऊ के आखिरी पुलिस कप्तान साबित हुए। उनको मौजूदा सरकार ने 8 जुलाई 2018 एसएसपी के पद पर तैनात किया था। अभी इसी सप्ताह उनको गाजियाबाद का एसएसपी बनाया गया है। वह तकरीबन ढाई साल इस पद पर रहे। उनसे पहले दीपक कुमार इस पद रहे।

जहां तक कौन सा अधिकारी सबसे अधिक बार लखनऊ एसएसपी रहा तो इसमें बाजी ओपी सिंह ने मारी। वे लखनऊ के तीन बार एसएसपी रहे। हालांकि इसमें एक बार उनका कार्यकाल मात्र एक दिन का ही रहा। इसके अलावा रजनीकांत मिश्रा, सुबेश कुमार सिंह और आशुतोष पाण्डेय दो-दो बार लखनऊ के एसएसपी रहे। रजनीकांत मिश्रा कुछ माह पूर्व डीजी बीएसएफ के पद से सेवानिवृत हुए। सुबेश कुमार सिंह भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन वर्तमान समय में वह सूचना आयुक्त के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा आशुतोष पाण्डेय एडीजी अभियोजन के पद पर तैनात हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...