back to top

भारत से हारने के बाद बोले कमिंस- अब किसी भी मैच को हल्के में नहीं लेंगे  

लखनऊ। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बुधवार को कहा कि उनकी एकदिवसीय विश्व कप के दौरान तब तक अपने तेज गेंदबाजों को रोटेट करने की योजना नहीं है जब तक की ऐसा करना बेहद जरूरी न हो।

ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है जिसमें कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजÞलवुड शामिल हैं। कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हमारा इरादा प्रत्येक मैच में खेलने का है। जब तक बहुत जरूरी ना हो तब तक हम गेंदबाजों को रोटेट नहीं करेंगे। अगर कोई खिलाड़ी बेहद थका महसूस कर रहा हो या कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाए तभी बदलाव किया जाएगा।

उन्होंने कहा, यह विश्वकप है और आपको अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करना होता है। आप वास्तव में किसी भी मैच को हल्के से नहीं ले सकते हैं। हो सकता है कि टूर्नामेंट के आखिर में हमें ऐसा करने की जरूरत पड़े लेकिन अभी हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है।

आॅस्ट्रेलिया का विश्व कप का अभियान अच्छा नहीं रहा था और उसे अपने पहले मैच में ही मेजबान भारत से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंदिता के बारे में कमिंस ने कहा कि दोनों टीम में काफी समानताएं हैं।

उन्होंने कहा, हमारी टीमों में काफी समानताएं हैं। हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज और अच्छे बल्लेबाज हैं। हमारे पास एक-एक लेग स्पिनर हैं। मुझे लगता है कि यह एक जैसी दो टीमों के बीच मुकाबला है। पिंडली की चोट के कारण एश्टन एगर विश्व कप से बाहर हो गए हैं और ऐसे में आस्ट्रेलिया के पास एडम जंपा के रूप में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर है। जंपा भारत के खिलाफ नहीं चल पाए थे और उन्होंने आठ ओवर में 53 रन दिए थे।

कमिंस ने जंपा का बचाव करते हुए कहा, मुझे लगता है कि उसने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन 200 रन के लक्ष्य का बचाव करना बेहद मुश्किल था। वह हमारा प्रमुख गेंदबाज है। कमिंस ने चोट से उबरने वाले मार्कस स्टोइनिस के बारे में कहा, वह फिट है। हम टीम की घोषणा कल करेंगे। वह इस मैदान के बारे में अच्छी तरह से जानता है लेकिन आईपीएल की तुलना में परिस्थितियां थोड़ी भिन्न होंगी। विकेट काफी अच्छा दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...