back to top

CSIR-UGC NET/JRF जून 2026 में लखनऊ विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 48 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

  • Life Sciences में प्रकर्ष मनोहर और Earth Sciences में सोनल शुक्ला ने AIR-2 प्राप्त कर बढ़ाया गौरव, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी बधाई

लखनऊ। CSIR-UGC NET/JRF जून 2026 के परिणामों में लखनऊ विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय के कुल 48 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जिसमें 13 ने JRF, 15 ने NET और 20 ने Ph.D. qualified श्रेणी में सफलता अर्जित की।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय के 48 विद्यार्थियों की CSIR-UGC NET/JRF में सफलता अत्यंत हर्ष का विषय है। प्रकर्ष मनोहर और सोनल शुक्ला द्वारा AIR-2 प्राप्त करना उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाता है। सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि योगी सरकार गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और शोध को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की मजबूत अकादमिक एवं शोध संस्कृति का प्रमाण है। विशेष रूप से दो विद्यार्थियों का AIR-2 प्राप्त करना पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है।

विशेष उपलब्धि के तहत प्राणिविज्ञान विभाग के एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर के छात्र प्रकर्ष मनोहर ने Life Sciences में अखिल भारतीय रैंक-2 और भूविज्ञान विभाग की शोधार्थी सोनल शुक्ला ने Earth Sciences में AIR-2 प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रकर्ष ने स्नातकोत्तर अध्ययन के दौरान ही यह सफलता हासिल की है।

JRF में प्राणिविज्ञान से अनीशा यादव (AIR-33), अदिति श्रीवास्तव (AIR-87), सैफ सिद्दीकी (AIR-89), युवराज व आकांक्षा सिंह (AIR-122), वनस्पति विज्ञान से भार्गवी पांडेय (AIR-13), प्राची सिंह (AIR-96), भूविज्ञान से निशांत शुक्ला (AIR-19), गणित से आशीष प्रताप सिंह (AIR-104), सुजीत कुमार (AIR-161) और जैव रसायन से विदिशा शाक्य ने सफलता प्राप्त की।

RELATED ARTICLES

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...

सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए शिक्षा जगत में जनभागीदारी और विकसित भारत की संकल्पना को मिलेगा विस्तार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाने...

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ, बोले-पुस्तकों से ज्ञान, संस्कार और विचारों को मिलेगा विस्तार

पुस्तकें ज्ञान, संस्कार और विचारों की सबसे सशक्त साथी : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पुस्तकें बच्चों में ज्ञान, विचार, संस्कार और कल्पना...

ईडी की कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से हटने का लिया फैसला

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपने निजी सहायक (पीए) चंदन सिंह जीना के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय...

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...