back to top

कोरोना वायरस से बचाने के लिए भारतीयों को हुबेई से निकालने के लिए तैयारियां शुरू : रवीश कुमार

नई दिल्ली। चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के प्रकोप से पैदा हुए हालात के चलते भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए भारत ने तैयारियां शुरू कर दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास इस मुद्दे पर चीन की सरकार, अधिकारियों और नागरिकों के संपर्क में है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, हमने चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के प्रकोप से पैदा हुए हालात से प्रभावित भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, हमारा बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहा है और वह चीन की सरकार, अधिकारियों और हमारे नागरिकों के संपर्क में है। हम ताजा जानकारी साझा करते रहेंगे। चीन में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 106 हो चुकी है जबकि करीब 1300 नए मामलों की पुष्टि हुई है। चीन से आने वाले लोगों में विषाणु के लक्षणों की जांच की जा रही है।

वुहान में 250 से 300 भारतीय छात्रों के फंसे होने की सूचना है ऐसे में उनको लेकर चिंता पैदा हो गई है। चीन और कई अन्य देशों में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर भारत की तैयारियों की समीक्षा के लिए कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक की गई।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...