back to top

कोरोना से जंग : इस बार रमजान हेल्पलाइन के पैनल में डॉक्टर भी होंगे शामिल

लखनऊ। हर साल रमजान के महीने में मुसलमानों की रोजे और नमाज से संबंधित विभिन्न आशंकाएं दूर करने के लिए शुरू की जाने वाली मशहूर रमजान हेल्पलाइन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी हुई जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए अपने पैनल में चिकित्सकों को भी शामिल करेगी।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया द्वारा संचालित की जाने वाली इस हेल्पलाइन में आमतौर पर रोजे की विभिन्न स्थितियों और नमाज से जुड़े मसलों पर लोगों के सवालों के जवाब दिए जाते हैं। यह हेल्पलाइन शरीयत के आधार पर धार्मिक परामर्श भी जारी करती है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बुधवार को बताया, “हमारी हेल्प लाइन पर न सिर्फ पूरे देश से बल्कि दूसरे मुल्कों से भी लोग कॉल करके अपनी आशंकाएं दूर करते हैं। इस बार हम अपने पैनल में डॉक्टरों को भी शामिल करेंगे।”

उन्होंने बताया “हम रोजेदारों को यह समझाने की कोशिश करेंगे कि कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में वे अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे मजबूत बनाए रखें, क्योंकि रोजे की हालत में दिनभर कुछ भी खाया पिया नहीं जाता है। ऐसे में मौजूदा सूरते हाल के मद्देनजर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी है।”

मौलाना फिरंगी महली ने कहा कि रोगों से लडऩे की ताकत को बनाए रखने के लिए सेहरी और इफ्तार के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं, इस बारे में हेल्पलाइन के जरिए रोजेदारों को डॉक्टरों के माध्यम से बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजा तमाम जिस्मानी और रूहानी कमजोरियों को दूर करने का बेहतरीन जरिया है लेकिन उसे किस तरह सही अंदाज में अपनाया जाए इस बारे में जानकारी देना भी इस हेल्पलाइन का काम होगा मौलाना फिरंगी महली ने इस दफा लॉकडाउन के दौरान पड़ रहे रमजान के महीने में सभी मुसलमानों से अपने-अपने घर में रहकर ही तमाम नमाज अदा करने और तरावीह पढऩे की अपील की है।

उन्होंने बताया कि अगर किसी को रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज अदा ना करने के औचित्य के संबंध में भी किसी तरह का संदेह है तो भी हेल्पलाइन के जरिए दूर किया जाएगा। इसके अलावा लॉक डाउन के कारण इस बार रमजान में सेहरी और इफ्तार का वक्त बताने के लिए छापे जाने वाले कैलेंडरों का प्रकाशन नहीं हो पाया है, लिहाजा हेल्पलाइन के जरिए लोगों को इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

मौलाना फिरंगी महली ने रमजान हेल्पलाइन के बारे में बताया कि रमजान के महीने में बड़ी संख्या में लोगों के जेहन में तरह-तरह के सवाल पैदा होते हैं। इस हेल्पलाइन के जरिए वे हमारे पैनल से अपने जवाब हासिल कर सकते हैं। इस बार हमारे साथ डॉक्टर भी होंगे जो लोगों के स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब देंगे।

उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन वर्ष 2002 में उनके पिता मौलाना अहमद मियां फिरंगी महली ने शुरू की थी। यह अपनी तरह की अनोखी हेल्पलाइन है जो लोगों को दीनी मार्गदर्शन देती है। यह शरीयत के आधार पर लोगों को सलाह देती है। इस पर न सिर्फ फोन के जरिए बल्कि व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए भी सवालों के जवाब मांगे जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...