back to top

वाराणसी: पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर के कार्यालय में ठेकेदार ने की अत्महत्या

वाराणसी: शहर में कैंट स्थित लोकनिर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर के कार्यालय में बुधवार की सुबह एक ठेकेदार ने खुद को गोली मार कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, अवधेश श्रीवास्तव (45) पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी का कार्य करता था। सुबह उसने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर अंबिका सिंह के कार्यालय में अपने लाइसेन्सी असलहे से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव का काफी भुगतान पीडब्ल्यूडी में फंसा हुआ था जिससे वह परेशान था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस आयुक्त दीपक अग्रवाल, डीएम सुरेन्द्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने असलहे को अपने कब्जे में लेकर मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को ठेकेदार की कार से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...