back to top

जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ़

  • यूपी सरकार ने जुरिक एयरपोर्ट इंटरनेशनल से साइन किया कंसेशन एग्रीमेंट

  • जूरिख एयरपोर्ट को मिला 40 साल का लाइसेंस

  • एयरपोर्ट भारतीय संस्कृति व आतिथ्य और स्विस प्रौद्योगिकी का होगा संगम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नोयडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के विकास के लिए बुधवार को जुरिक एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के प्रतिनिधियों के साथ कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किये। इस कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर नोयडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) के सीईओ डाॅक्टर अरुण वीर सिंह और नोयडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ एक्ज़िक्यूटिव ऑफिसर क्रिस्टोफ श्नेलमैन द्वारा प्रदेश सरकार एवं नोयडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सदस्यों की मौजूदगी में किये गये। इस कंसेशन एग्रीमेंट द्वारा जुरिक एयरपोर्ट इंटरनेशनल को चालीस सालों की अवधि के लिए नोयडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का डिज़ाईन, निर्माण व संचालन करने का लाईसेसं मिल गया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पब्लिक प्राईवटे पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत विकसित किया जाएगा। 2024 में शुरू होने वाला एयरपोर्ट भारतीय संस्कृति व आतिथ्य का संगम स्विस प्रौद्योगिकी व प्रगुणता के साथ करेगा। भारत का सबसे नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तीव्र, प्रभावशाली प्रक्रियाओं द्वारा यात्रियों, एयरलाईंस एवं पार्टनर्स को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करेगा। एयरपोर्ट पूरी तरह से डिजिटल रूप से चलाया जायेगा और सुरक्षित व संपर्करहित यात्रा अनुभव के साथ यात्रियों को कस्टमाइज़्ड एंड ड कमर्शियल सुविधाएं देगा। यह एयरपोर्ट अपनी श्रेणी में पहला नेट जीरो एमिशन एयरपोर्ट होगा, जो सतत एविएशन के लिए नया मापदंड स्थापित करेगा।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन एसपी गोयल ने कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास आर्थिक दोबारा पाने के लिए महत्वपूर्ण है, जो न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश का विकास करेगा। एयरपार्टे का निर्माण राज्य में नौकरियों का सृजन कर आर्थिक वृद्धि करेगा और आने वाले सालों में घरेलू व ग्लोबल निवेशकों के लिए यह राज्य सबसे चहेता गंतव्य बन जायेगा। हम इस मेगा प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए जुरिक एयरपोर्ट इंटरनेशनल की टीम के सहयोग के लिए उत्साहित हैं, जिससे उत्तर प्रदेश राज्य में आर्थिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जुरिक एयरपोर्ट इंटरनेशनल (एशिया) के मुख्य कार्यपालक अधकारी डेनियल बर्चर ने कहा कि कंसेशन एग्रीमेंट पर साइन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 2024 में पहले चरण का विकास पूरा होने के बाद, हम 12 मिलियन यात्रियों की क्षमता प्रदान करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार के साथ साझेदारी में जुरिक एयरपोर्ट इंटरनेशनल इस एयरपोर्ट को भारतीय वायु परिवहन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए आशान्वित है। यह यात्रियों व लाॅजिस्टिक्स पार्टनर्स के लिए आसान इस्तेमाल (ईज़ ऑफ़ यूज़) का एक मापदंड होगा। हम भारत के विकास में एक भरोसेमंद साथी बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं और देश के एविएशन उद्योग के विकास में निवेश व भाग लेने के अपार अवसर देख रहे हैं।

सीईओ एनआईएएल डॉ अरुण वीर सिंह ने कहा कि हमने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काम शुरू करने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राईवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) के साथ कंसेशन एग्रीमेटं करने की खुशी है। यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षत्रे को अन्य घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय स्थानों से जोड़ेगा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर क्षत्रे में अतिरिक्त क्षमता भी प्रदान करेगा। हम मिलकर भारत के इस अग्रणी एयरपोर्ट का निर्माण करने के लिए उत्साहित हैं, जो गुणवत्ता, प्रगुणता, प्रौद्योगिकी व सततता का उदाहरण स्थापित करेगा। हम इस विश्वस्तर की सुविधा का निर्माण कार्य मिलकर शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

पिछले साल नवंबर में जुरिक एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी (जैडएआईए) ने ग्रेटर नोयडा में 40 साल की अवधि के लिए एयरपोर्ट बनाने व संचालित करने का काॅन्ट्रैक्ट हासिल किया था। जुरिक एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को इस साल मई में जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास करने के लिए गृह मामलों के केंद्रीय मंत्रालय से सिक्याेिरटी क्लियरेसं दिया गया था।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...