लखनऊ। प्रतापगढ़ बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता पर हमले के मामले में सीओ लालगंज जगमोहन सिंह पर गाज गिरी है। शासन ने जगमोहन सिंह को निलंबित कर दिया है। आपको बता दें कि सांगीपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार को गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया था। इसमें जारी हुए प्रोटोकॉल के मुताबिक सांसद संगमलाल गुप्ता को बतौर मुख्य अतिथि दोपहर एक बजे वहां पहुंचना था लेकिन वह देर से पहुंचे। इस बीच कांग्रेस नेता भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये। नारेबाजी के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में मारपीट हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को खदेड़कर ब्लॉक पर तीन थानों की फोर्स तैनात कर दी। बवाल की वजह से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। कल देरशाम एफआईआर की मांग को लेकर भाजपा सांसदों संगमलाल गुप्ता और विनोद सोनकर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ लखनऊ-वाराणसी हाईवे जाम कर दिया। इस मामले में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना को गंभीरता से लेने के बाद शासन ने सीओ को सस्पेंड कर दिया।
नौ प्रमोशन पाए नौ आईपीएस अफसरों को मिली तैनाती
लखनऊ। यूपी में रविवार को नौ महीने पहले प्रमोशन पाने वाले अफसरों को तैनाती दे दी गई है। प्रमोशन पाने वाले आठ में से सात अफसरों को उसी जगह तैनात किया गया है जहां वह पहले थे। आईपीएस नवनीत सिकेरा को एडीजी हाउससिंग एंड वेलफेयर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, विजय प्रकाश को एडीजी फायर सर्विसेज, अमिताभ यश को एडीजी एसटीएफ, विनय कुमार यादव को आईजी अभिजन, हीरा लाल को आईजी ईओडब्लू, शिव शंकर सिंह आईजी पीटीस मुरादाबाद, रवि शंकर छवि को डीआईजी 1090 और प्रतिभा अम्बेडकर डीआईजी तकनीकि सेवाएं भी तैनात किया गया है।





