back to top

उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, कई मकानों में भरा मलबा , एक युवती की माैत, दो लोग लापता

गोपेश्वर। चमोली जिले के थराली कस्बे में तेज बारिश के कारण बरसाती नाले टूनरी गधेरे में आई भीषण बाढ़ से तहसील कार्यालय समेत आसपास के मकानों में मलबा भर गया। वहीं, पास के सागवाड़ा और चेपड़ों बाजार क्षेत्रों में एक युवती की मौत हो गयी जबकि दो लोग लापता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। अधिकारियों ने बताया कि रातभर हुई तेज बारिश के कारण टूनरी गधेरे में बाढ़ आ गई और मलबा पिंडर नदी में मिलने से पहले तहसील परिसर तथा आसपास के घरों में घुस गया।

चमोली के अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण थराली और आसपास के क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सागवाड़ा में 20 वर्षीय युवती कविता और चेपड़ों में एक अन्य व्यक्ति लापता है। उन्होंने बताया कि रात में ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस सहित राहत एवं बचाव दलों की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी, लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम को वहां पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

प्रकाश ने बताया कि प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है और राहत शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी भी तड़के ही मौके के लिए रवाना हो गए हैं। चमोली जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, थराली को जोड़ने वाला कर्णप्रयाग–ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग, मिंग गधेरे के पास मलबा आने से बंद हो गया है।

इसके अलावा, थराली–सागवाड़ा मोटर मार्ग तथा डूंगरी मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद, जिला प्रशासन ने तीन विकासखंडों के सभी स्कूलों में शनिवार के लिए अवकाश घोषित कर दिया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आपदा को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं और वह स्वयं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...