back to top

क्लैट की आवेदन व परीक्षा तिथि बढ़ी

-लॉकडाउन के चलते दूसरी बार हुआ आवेदन तिथि में बदलाव

लखनऊ। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (क्लैट-2020) में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि में दूसरी बार बदलाव किया है। साथ ही प्रवेश परीक्षा की तिथि में भी आगे बढ़ा दी है। नई तिथि के अनुसार अभ्यर्थी अब 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। साथ ही परीक्षा 21 जून होना निर्धारित किया हैं।

क्लैट-2020 के लिए कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और 31 मार्च तक आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। इसके बाद 10 मई को प्रवेश परीक्षा होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने पूरे कार्यक्रम मे बदलाव करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल की थी और क्लैट परीक्षा के लिए 24 मई की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन लॉकडाउन और देश में महामारी की स्थिति को देखते हुए कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर तिथि बढ़ा दी है।

21 जून को होगी प्रवेश परीक्षा

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के संयोजक प्रो. बलराज चौहान के अनुसार क्लैट के लिए अभ्यर्थी 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद क्लैट प्रवेश परीक्षा अब 21 जून को शाम 3 से 5 बजे के बीच होगी। देश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर होगी।

मॉडल पेपर जारी

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि के पूर्व कुलपति प्रो. बलराज चौहान ने बताया कि इस वर्ष क्लैट परीक्षा के प्रश्न पत्र में काफी बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों को नए प्रश्न पत्रों के प्रारूप से अवगत कराने के लिए मॉडल पेपर जारी किए गए हैं। सभी तीनों मॉडल पेपर क्लैट की अधिकृत वेबसाइट https://consortiumonlus.ac.in/clat-2020/ पर उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...