back to top

अमेरिका के लिए अस्तित्व का खतरा पैदा करता है चीन: हेली

वाशिंगटन। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदार और भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली ने चीन को अमेरिका और दुनिया के अस्तित्व के लिए खतरा बताया और दावा किया है कि बीजिंग युद्ध की तैयारी कर रहा है।

हेली ने न्यू हैम्पशायर के प्राइमरी चुनाव के लिए अर्थव्यवस्था पर अहम नीतिगत भाषण देते हुए कहा कि चीन ने आधी सदी अमेरिका को हराने की साजिश रचने में बिताई है और कुछ मामलों में चीन की सेना अमेरिकी सैन्य बलों के बराबर पहुंच चुकी है।

उनके इस भाषण से दो दिन पहले ही रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदारी में उनके प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय-अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी ने ओहायो में चीन संबंधी विदेश नीति पर भाषण दिया था। हेली और रामास्वामी दोनों अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लोकप्रिय दावेदार बनकर उभरे हैं।

हेली ने कहा, ताकत और गौरव हमारे राष्ट्रीय अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं, खासकर कम्युनिस्ट चीन के समक्ष। चीन अस्तित्व के लिए खतरा है। उसने हमें हराने की साजिश रचने में आधी सदी बिताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ने अमेरिका की विनिर्माण संबंधी नौकरियां छीनी हैं।

उन्होंने कहा, उसने हमारे कारोबारी रहस्यों को जान लिया। अब यह दवाओं से लेकर उन्नत प्रौद्योगिकी तक महत्वपूर्ण उद्योगों पर नियंत्रण कर रहा है। चीन रिकॉर्ड समय में आर्थिक रूप से पिछड़े देश से पृथ्वी की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

हेली ने कहा, उसकी पहले स्थान पर पहुंचने की मंशा है और कम्युनिस्ट पार्टी के इरादे साफ है। वे एक बड़ी एवं अत्याधुनिक सेवाओं से लैस सेना का निर्माण कर रहे हैं, जो अमेरिका को डराने, एशिया और अन्य स्थानों पर अपना प्रभुत्व कायम करने में सक्षम हो।

यह खबर पढ़े- कौशाम्बी में बिजली के खम्भे से टकराया ट्रक, चालक और खलासी की मौत 

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...