back to top

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में कोविड-19 प्रबंधन का लिया जायजा

प्रयागराज। जिले में कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच महामारी प्रबंधन का जायजा लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यहां पहुंचे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के साथ ही स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल का दौरा किया। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने कोविड-19 प्रबंधन की दृष्टि से आज प्रयागराज का दौरा किया।

यहां उन्होंने इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर को देखा और अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सिंह ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल गए जहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के लिए समर्पित एक नए अस्पताल की स्थापना पर बल दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस लोगों का चालान दंड के लिए नहीं बल्कि सद्भाव के साथ करे और लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने के लिए समझाए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का जोर है कि प्रयागराज में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच 60-70 प्रतिशत होनी चाहिए। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत मुख्यमंत्री ने 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने की तैयारी करने को अधिकारियों को निर्देश दिया और जनप्रतिनिधि इस उत्सव में शामिल हों। साथ साथ स्वच्छता का अभियान चलता रहे जिससे कोविड-19 प्रबंधन में कोई कमी ना हो।

मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल रहे चायल से विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। कोरोना संक्रमण के मामले में प्रयागराज सबसे खराब स्थिति में है इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि आगामी टीका उत्सव में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह माना कि वायरस का दूसरा संस्करण बहुत ही खतरनाक है, इसलिए लोगों की इससे सुरक्षा को लेकर बहुत कड़े दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...