back to top

केंद्र सरकार उत्तराखंड की हर प्रकार की सहायता सुनिश्चित करे : मायावती

लखनऊ। उत्तराखंड की आपदा पर दुख प्रकट करते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से आपदा से निपटने में राज्य की हर प्रकार की सहायता तत्काल सुनिश्चित कराने की मांग की है जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से फंसे हुए लोगों को बचाने और लापता लोगों की खोज करने की मांग़ की है।

रविवार को बसपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से कहा, ‘उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन के बाद कई इलाकों में हुई भारी जान-माल की तबाही की खबर अति-दु:खद।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘केन्द्र इस आपदा से निपटने में राज्य सरकार की हर प्रकार की सहायता तत्काल सुनिश्चित करे, बसपा की यह मांग है।’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट किया, उत्तराखंड त्रासदी में जो लोग फंसे हुए हैं उनको बचाना व जो लापता हैं उनकी तत्काल खोज करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। यादव ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, उत्तराखंड में हम अपने सभी लोगों से अपील करते हैं कि वो आगे आकर प्रभावित लोगों की और राहत कार्यों में लगे बचाव दल की हर संभव मदद करें। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा ने कहा कि आपदा देश के लिए बेहद दुखद खबर है।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...