back to top

सेंसर ने मामूली बदलावों से पास की रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’

मुंबई। रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म ने अपना सेंसर प्रोसेस पूरा कर लिया है। सेंट्रल बोर्ड आॅफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इसे यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया है। मराठी वर्जन की अवधि 195.05 मिनट है, यानी लगभग 3 घंटे 15 मिनट 5 सेकंड। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलावों के साथ मंजूरी दी है।

मेकर्स को डिस्क्लेमर को और स्पष्ट करने और उसमें वॉइसओवर जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही फिल्म के टाइटल ‘राजा शिवाजी’ को लेकर भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया। ऐतिहासिक संदर्भों के लिए जरूरी दस्तावेज और स्क्रिप्ट भी जमा करने के निर्देश मिले हैं। इसके अलावा सभी प्रमुख घटनाओं की तारीखें जोड़ने और ऐतिहासिक घटनाओं के लिए टेक्स्ट स्लेट्स लगाने को भी कहा गया।

फिल्म में केवल 2 छोटे बदलाव किए गए हैं, एक सीन में बच्चे के गले पर वार वाले हिस्से को बदला गया और कुछ म्यूट विजुअल्स में आॅडियो जोड़ा गया। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, बागेश्वर बाबा के उस बयान पर भड़क गए, जिसमें उन्होंने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध से थककर जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते थे। अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि ये अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि विवाद बढ़ने पर बागेश्वर बाबा ने माफी मांग ली है।


नागपुर में आयोजित एक इवेंट में बागेश्वर बाबा ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान देते हुए कहा, शिवाजी महाराज युद्ध से थककर अपनी जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते थे। वो अपने गुरू समर्थ रामदास के पास मुकुट लेकर पहुंचे थे। बयान सामने आने के बाद से बागेश्वार बाबा की जमकर आलोचना की जाने लगी।

इस पर रितेश देशमुख भी भड़क गए, जो जल्द ही छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म राजा शिवाजी में नजर आने वाले हैं। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से मराठी में लिखा है। जब कोई आकर हमारे पूज्य देवता के बारे में गलत और उल्टा-सीधा बोलता है, तो एक शिव-प्रेमी और शिव-भक्त के लिए यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है और गुस्सा आना स्वाभाविक है।

आगे उन्होंने लिखा, ‘ऐसी बेकार कोशिशें, जो उन्हें किसी दायरे में बांधने की कोशिश करती हैं, समय के साथ खत्म हो जाएंगी। लेकिन जैसे सह्याद्रि की पर्वत श्रृंखलाएं लाखों सालों से कायम हैं, वैसे ही वह एक नाम आने वाले करोड़ों सालों तक बना रहेगा। और वह नाम है, प्रताप पुरंदर, क्षत्रिय कुल के, सिंहासन के स्वामी, सम्राटों के सम्राट, धन्य राजाशिव छत्रपति शिवाजी महाराज।

विवाद बढ़ने के बाद अब बागेश्वर बाबा ने भी माफी मांग ली है। नागपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। वो किसी भी तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा, हमने कुछ अनुचित नहीं कहा। हमने संतों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से ये बात कही।

इसके बावजूद हमने खेद व्यक्त किया और माफी मांगी है। कुछ लोगों ने मेरी बात गलत तरह पेश की। मेरी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुईं तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं शिवाजी महाराज के लिए जीता और मरता हूं। रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त स्टारर फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी है। फिल्म को रितेश देशमुख ने ही डायरेक्ट किया है।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...