back to top

सीडीओ व एसडीएम जांचेंगे डॉक्टरों की हाजिरी

प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ ने जताया विरोध

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। अस्पतालों में डाक्टरों की अनुपस्थिति की शिकायतों के बाद प्रमुख सचिव ने सीडीओ व एसडीएम स्तर के अधिकारियों को डॉक्टरों की हाजिरी जांचने का आदेश दिया है। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इस पर विरोध जताया है।

मालूम हो कि जनवरी माह में प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी ने आदेश दिया था कि डाक्टरों की हाजिरी की जांच सीडीओ व एसडीएम स्तर के अधिकारी करेंगे। डाक्टरों ने उस समय तो इसका विरोध नहीं किया मगर अब उन्हें यह आदेश रास नहीं आ रहा है। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के महासचिव ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को पत्र लिखकर इस आदेश पर एतराज जताया है।

प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डा. सचिव वैश्य का कहना है कि डाक्टर उच्च शिक्षा प्राप्त राजपत्रित अधिकारी है और सीडीओ व अन्य कर्मियों द्वारा उसकी हाजिरी लेना या फिर अस्पताल का निरीक्षण करना सर्वथा अनुचित है। वहीं जिलाधिकारी गोण्डा नेहा शर्मा ने गोण्डा के अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन व मुख्य विकास अधिकारी समेत तहसील के कई अफसरों का ड्यूटी चार्ज जारी कर दिया।

डीएम गोण्डा ने जिल के सभी अस्पतालों व सीएचसी-पीएचसी के लिए निरीक्षण अफसरों को नामित कर दिया। इस आदेश की जानकारी जब जिले के डाक्टरों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। प्रान्तीय चिकित्सा संवा संघ उनके पक्ष में आ गया। संघ के महासचिव डॉ. अमित सिंह ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को एक पत्र प्रेषित कर दिया।

अपने पत्र में डॉ. सिंह ने प्रमुख सचिव के जनवरी में जानकारी उस आदेश का हवाला दिया जिसमें उन्होंने अस्पतालों के निरीक्षण व डाक्टरों की हाजिरी के लिए जिलाधिकारियों को अफसर नामित किए जाने की बात कही थी। प्रमुख सचिव ने अपने आदेश में कहा था कि मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी अथवा उनके समकक्ष अफसरों को निरीक्षण के लिए नामित किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करते हुए तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी व उप जिलाधिकारी को निरीक्षण के लिए नामित किया जा रहा है। उन्होंने महानिदेशक से मांग की कि प्रमुख सचिव के आदेश से इतर गोण्डा में जो व्यवस्था की गयी है उसे निरस्त कराया जाए।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...