back to top

बजट देश को समृद्ध और जन-जन को समर्थ बनाने वाला: मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय बजट को देश को समृद्ध और जन-जन को समर्थ बनाने वाला करार दिया और कहा कि इस बजट में आर्थिक सुधार, नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ गांव एवं गरीब का कल्याण भी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में आम बजट प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद प्रधानमंत्री ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, इस बजट से गरीब को बल मिलेगा और युवाओं को बेहतर कल मिलेगा। इस बजट के माध्यम से मध्यम वर्ग को प्रगति मिलेगी। विकास की रफ्तार को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह बजट उद्यमियों और उद्यमों को मजबूत बनाएगा तथा देश में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाएगा। मोदी ने कहा कि इस बजट में आर्थिक जगत का सुधार हैं। आम नागरिक की जीवन को और बेहतर बनाना भी है और साथ ही गांव और गरीब का कल्याण भी है। उन्होंने कहा, ए देश को समृद्घ और जन-जन को समर्थ बनाने वाला बजट है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज लोगों के जीवन में नई आकांक्षाएं और अपेक्षाएं हैं। ये बजट देश को विश्वास दे रहा है कि इन्हें पूरा किया जा रहा है। ये विश्वास दे रहा है कि दिशा सही है, प्रोसेस ठीक है, गति सही है इसलिए लक्ष्य तक पहुंचना तय है।

उन्होंने कहा कि इस बजट से कर व्यवस्था में सरलीकरण होगा। साथ ही आधारभूत ढांचा का आधुनिकीकरण होगा। उन्होंने कहा, ए एक ग्रीन बजट है जिसमें पर्यावरण, इलेक्ट्रॉनिक मोबिलिटी और सौर क्षेत्र पर विशेष बल दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में देश निराशा के वातावरण को पीछे छोड़ चुका है। आज देश उम्मीदों और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

गरीबों के कल्याण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मोदी ने कहा कि सरकार ने गरीब-किसान-दलित-पीड़ित-शोषित-वंचित को सशक्त करने के लिए, सशक्त करने के लिए चौतरफा कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि अब अगले पांच वर्षों में यही सशक्तिकरण उन्हें देश के विकास का पावरहाउस बनाएगा। पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने को पूरा करने की ऊर्जा देश को इसी पावरहाउस से मिलेगी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...