back to top

खुद की सेहत के लिए भी जरूरी है रक्तदान

हार्ट व कई बीमारियों से बचाता है रक्तदान : डा. वीके शर्मा

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस आज

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। रक्तदान करने से न सिर्फ किसी की जान बचायी जा सकती है बल्कि इससे खुद की सेहत भी अच्छी रहती है। जो लोग समय-समय पर रक्तदान करते हैं उन्हें हार्ट व अन्य बीमारियां होने का खतरा कम होता है।

डा. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक प्रभारी डा. वीके शर्मा का कहना है कि जो लोग नियमित रूप से रक्तदान करते हैं उनकी सेहत दूसरों के मुकाबले अच्छी रहती है। रक्तदान करने से वैसे तो कई फायदे हैं लेकिन सबसे बड़ी बात है कि किसी का जीवन बचाने की जो मानसिक संतुष्टि मिलती है, उसका पूरे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रक्तदान के फायदे गिनाते हुए उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान करने वालों में दिल का दौरा पड़ने की आशंका पांच फीसदी तक कम होती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से बोनमैरो सक्रिय हो जाता है।

शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। इससे मरीज सेहतमंद रहता है। इसके साथ ही रक्तदान करने से खून गाढ़ा नहीं होता, इससे शरीर में रक्तप्रवाह सही बना रहता है और हार्ट सम्बन्धी बीमारियों होने की सम्भावना कम होती है। रक्त दान करने से आयरन की मात्रा बैलेंस रहती है। रक्तदान करने के कुछ समय बाद लाल रक्त कणिकाओं को लेवल बराबर हो जाता है। वह बताते हैं कि जो लोग ब्लड डोनेट करते हैं उनके शरीर में खून की कमी पूरी करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

डा. शर्मा का कहना है कि रक्तदान डोनर के शरीर में किसी तरह की कमी नहीं लाता, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद है। औसतन एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में उसके वजन के हिसाब से 7 प्रतिशत रक्त होता है। यानी 10 यूनिट या 5 से 6 लीटर रक्त होता है। वजन के हिसाब सें डोनर एक बार में 350 मिलीलीटर से 450 मिलीलीटर रक्तदान कर सकता है। बोनमैरो में नियमित रूप से बनने वाले इस रक्त की आपूर्ति डोनर के शरीर में हालांकि 48 घंटे में हो जाती है। फिर भी रक्त के प्रमुख कंपोनेंट बनने में तकरीबन 3 महीने लग जाते हैं। 3 महीने बाद डोनर पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है और चाहे तो दोबारा रक्तदान कर सकता है। पुरुष डोनर साल में 4 बार और महिलाएं 3 बार आसानी से रक्तदान कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...