back to top

भाजपा ने दिलाया अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का भरोसा

इंदौर। मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के जारी घमासान के बीच भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि वह अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का संवैधानिक तरीके से निर्माण अवश्य कराएगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम अयोध्या में संवैधानिक तरीके से भव्य राममंदिर के निर्माण के प्रति कटिबद्ध हैं।

राममंदिर हम अवश्य बनवाएंगे

अयोध्या में राममंदिर हम अवश्य बनवाएंगे। क्या भाजपा की अगुवाई वाली नरेंद्र मोदी सरकार अयोध्या में राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए संसद में विधेयक पेश करेगी? इस सवाल पर पात्रा ने कहा, मैं बतौर भाजपा प्रवक्ता कोई टिप्पणी नहीं कर सकता कि इस विषय (राम मंदिर निर्माण) में संसद में कोई विधेयक आएगा या नहीं। संसद में विधेयक पेश करना सांसदों के अधिकारक्षेत्र का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन जैसी पार्टियां अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के खिलाफ हैं।

राममंदिर मामले में आगे बढ़ रही अदालती प्रक्रिया

पात्रा ने यह आरोप भी लगाया कि राममंदिर मामले में आगे बढ़ रही अदालती प्रक्रिया में भाजपा के विपक्षी दल बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पात्रा ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कि वह सूबे के विधानसभा चुनावों के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और महिलाओं के बारे में लगातार विवादास्पद बयानबाजी करते हुए सेल्फ गोलै कर रहे हैं। इस बीच, पात्रा के ट्विटर हैंडल पर 13 नवम्बर को पोस्ट कमलनाथ के एक वीडियो को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।

एक संप्रदाय के खिलाफ बयानबाजी कर रहे

भाजपा प्रवक्ता का आरोप है कि इस वीडियो में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एक संप्रदाय के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने कहा कि पात्रा ने कमलनाथ के अप्रामाणिक वीडियो के बारे में टिप्पणी करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि अभी टेम्परेरी जनेऊ पहन रखा है …निपट लेंगे इनसे बाद में। गौतम ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चुनावों के दौरान ट्विटर के जरिए मतदाताओं की धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग को उनके खिलाफ उचित कदम उठाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...