back to top

BJP 70 साल की रट लगाना बंद करे, हर बात की एक्सपायरी डेट होती है: प्रियंका गांधी

भदोही (उप्र)। भाजपा सरकार के विकास के रिपोर्ट कार्ड के दावों को खोखला बताते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि जमीनी वास्तविकता बिल्कुल अलग है और जहां तक BJP पिछले 70 साल की बात करती है तो इसकी भी एक एक्सपायरी डेट होती है।

सीतामढ़ी गेस्ट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत

सीतामढ़ी गेस्ट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जमीन पर आकर जरा देखें कि क्या स्थिति है। यह रिपोर्ट कार्ड, प्रचार, यह लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। मैं रोज लोगों से मिल रही हूं और रोज मुझे यही पता चल रहा है कि चाहे किसान हो, नौजवान हो, स्टूडेंट हो, शिक्षामित्र हो, आंगनवाड़ी हो सब प्रताड़ित है। उनको कुछ नहीं मिला, कहीं कहीं यह एलान हुआ कि 17 हजार का आपको वेतन मिलेगा और आज तक कुछ नहीं मिला। दो सालों से आठ हजार पर चल रहे हैं।

जो प्रचार करते हैं और जो होता है उसमें बहुत फर्क

जो प्रचार करते हैं और जो होता है उसमें बहुत फर्क है। योगी सरकार के दो साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किए जाने की बाबत सवाल पर प्रियंका ने कहा कि जो प्रचार करते हैं और जो होता है उसमें बहुत फर्क है। जहां तक इनकी यह 70 साल वाली रट है इस रट की भी एक एक्सपायरी डेट होती है। पांच साल से आप सरकार में हैं पांच सालों में आपने क्या किया। प्रियंका तीन दिन की गंगा किनारे की यात्रा पर हैं। आज उन्होंने मिर्जापुर जाने से पहले सीतामढ़ी मंदिर में दर्शन और पूजा की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज करते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा था कि गांधी परिवार के लिए हर चुनाव पिकनिक की तरह है।

वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री

BJP के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने भाषा से बातचीत में प्रियंका द्वारा नौका के जरिए गंगा की 100 किलोमीटर की यात्रा शुरू किए जाने का जिक्र करते हुए कहा गांधी परिवार के लिए तो हर चुनाव पिकनिक की तरह है। उसके सदस्य यहां आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद वे स्विटजरलैंड या इटली रवाना हो जाते हैं। उन्होंने कहा जैसे ही नए चुनाव की घोषणा होती है, गांधी परिवार का कोई नया सदस्य सामने आता है और खुद को जादुई नेता समझने लगता है। उन सम्मानित नेता (प्रियंका) ने पूर्व में हुए चुनावों में भी कांग्रेस के लिए प्रचार किया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी को अपने घर में ही हार का मुंह देखना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...