back to top

जो नर दुख मै दुख नही मानै, सुख सनेहो अर मै नही जाकै…

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान, हुआ नगर कीर्तनलखनऊ। सिखों के नौवें गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज...

BJP ने जारी की 7 उम्मीदवारों की एक और सूची, यूपी के दो सीट भी शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 7 उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी है। इसमें महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से प्रत्याशियों के नाम घाेषित किए गए हैं।

महाराष्ट्र की सतारा सीट से छत्रपति उदयनराजे भौंसले, पंजाब की खडूर साहिब सीट से मंजीत सिंह मन्ना, होशियारपुर सीट से अनिता सोम प्रकाश, बठिंडा से परमपाल कौर सिद्धू को टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी उम्मीदवार होंगे। पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर सीट पर ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के सामने अभिजीत दास बॉबी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा BJP ने ओडिशा विधानसभा के लिए 21, तेलंगाना में 1 और उत्तरप्रदेश विधानसभा के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी किया है।