back to top

उत्तर प्रदेश की भाजपा विधायक को मिली पाकिस्तान से धमकी

लखनऊ। इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया को पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से भेजे गए वाट्सऐप संदेशों में खुद उन्हें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने सोमवार को बताया ‘भाजपा विधायक सरिता भदौरिया को वाट्सऐप पर कुछ संदेश भेजे गए हैं। मैंने वे संदेश देखे हैं जो पाकिस्तान के किसी मोबाइल नंबर से भेजे गए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं और विधायक की सुरक्षा के बंदोबस्त की समीक्षा भी की जा रही है।’ विधायक सरिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लोगो युक्त आठ संदेश प्राप्त हुए हैं। ये संदेश शनिवार रात से रविवार सुबह तक भेजे गए हैं।

पुलिस के मुताबिक विधायक को पहला मैसेज शनिवार रात करीब 11 बजे भेजा गया। उसके बाद रविवार सुबह तक उन्हें मिले बाकी संदेशों में खुद उन्हें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है।

सरिता भदौरिया ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वह वर्ष 1999 में अपने पति अभय वीर सिंह भदौरिया की हत्या के बाद राजनीति में आई थीं। सरिता का कहना है कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं हैं और वह जनता के हित के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...