back to top

भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती, लालू यादव ने किया बड़ा दावा

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बावजूद, इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हार होगी। पत्रकारों द्वारा इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन की सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली में सत्ता से बाहर होने के असर के बारे में सवाल किए जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने कहा, यहां कोई असर नहीं होगा। भाजपा (सत्ता से) बाहर हो जाएगी।

लालू की पार्टी के पास 243 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक सीट हैं। जब राजद सुप्रीमो से कहा गया कि बिहार में राजग के नेता सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त हैं, तो प्रसाद ने उनकी जीत की संभावना को खारिज कर दिया। प्रसाद ने कहा, जब तक हम बिहार में हैं, वे यहां सरकार नहीं बना सकते। लोग भाजपा को जान गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, लालू जी हों या नहीं हों, राजग की सत्ता में वापसी तय है।

उन्होंने कहा, लोगों को लालू जी की जरूरत नहीं है। उनके शासनकाल में बड़े पैमाने पर जातिवाद और कुशासन था, जिससे राज्य का नाम खराब हुआ और बिहारी शब्द एक तरह का कलंक बन गया। राजग में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी लालू प्रसाद के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, लालू जी को याद रखना चाहिए कि राजग ने बिहार में उनके रहते हुए ही सत्ता हासिल की थी और उनके रहते हुए ही वह फिर से ऐसा करती रहेगी।

उन्होंने कहा, राजग ने 225 सीट का लक्ष्य रखा है, जो 2010 में उसे मिली सीट से अधिक है। तब राजद बुरी तरह हारी थी। लालू जी को अपनी चिंता करनी चाहिए। उनकी सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने की उम्र हो चुकी है। उनके बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव उनकी बात नहीं सुनते।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...