back to top

बिहार के मंत्री ने की प्रियंका गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने शुक्रवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद खूबसूरतै हैं और इसके अलावा उनमें कोई और गुण नहीं है। उनकी पार्टी को यह याद रखना चाहिए कि सुंदरता से वोट नहीं मिलते।

महिलाओं के प्रति विकृत रवैया

जन स्वास्थ्य और अभियंत्रिकी मंत्री झा के इस बयान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) ने खारिज कर दिया है। साथ ही विपक्षी कांग्रेस-राजद ने संयुक्त रूप से उन पर महिलाओं के प्रति विकृत रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग की है। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में झा ने यहां कहा, सुंदर होने के अलावा, मुझे प्रियंका गांधी में कोई गुण नहीं दिखता।

प्रकृति ने उन्हें सुदंर बनाया है

प्रकृति ने उन्हें सुदंर बनाया है। लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि सुंदरता से वोट नहीं मिलते। वह एक नौसिखिया भी हैं और उनके पति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। प्रियंका गांधी को इस सप्ताह की शुरूआत में पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। जद (यू) के विधान पार्षद अशोक चौधरी ने कहा, निश्चित रूप से हम ऐसी टिप्पणी की अनुमति नहीं देते। प्रियंका गांधी वाड्रा का करिश्मा और आकर्षण चुनाव में वांछित परिणाम ला सकता है या नहीं भी ला सकता। लेकिन जिस तरह से बयान दिया गया है वह ठीक नहीं है।

नीतीश कुमार को मंत्री को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए

कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेम चंद मिश्रा ने झा के बयान की निंदा की है और नीतीश कुमार से उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बयान खेदजनक है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मंत्री को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। राजद विधायक और प्रवक्ता एज्या यादव ने भी झा के बयान की आलोचना की है। बेनीपट्टी से कांग्रेस विधायक भावना झा ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में विनोद नारायण झा मुझ जैसे एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता से हार गए थे। प्रियंका गांधी वाड्रा से उन्हें भय लगना स्वभाविक है। वह प्रियंका की सुंदरता से परेशान हो सकते हैं क्योंकि वह खुद बहुत अच्छे नहीं दिखते हैं।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...