back to top

बाइडन ने ट्रंप को किया आमंत्रित, व्हाइट हाउस में 13 को करेंगे हस्तांतरण प्रक्रिया

वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो. बाइडन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 13 नवंबर को व्हाइट हाउस में बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक के बाद औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद का हस्तांतरण करने की प्रक्रिया शुरू होगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने एक बयान में कहा, निवर्तमान राष्ट्रपति बाइडन के निमंत्रण पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे ओवल ऑफिस में उनसे मुलाकात करेंगे।

निवर्तमान राष्ट्रपति और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के बीच यह बैठक औपचारिक होती है और यह दशकों पुरानी परंपरा है। बैठक आम तौर पर ओवल ऑफिस में होती है, जिसके दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति अपने उत्तराधिकारी को देश के मुख्य एजेंडे के बारे में जानकारी देते हैं। इसमें प्रथम महिला और आने वाली प्रथम महिला के बीच भी मुलाकात भी होती है।

इस दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस का दौरा भी कराया जाता है। अमेरिका के इतिहास में यह दूसरी बार है जब कोई राष्ट्रपति चार साल के अंतराल के बाद फिर से चुना गया है। संबंधित परंपरागत बैठक सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का प्रतीक होती है। यह 2020 में नहीं हो पाई थी जब ट्रंप ने चुनाव परिणाम को स्वीकार नहीं किया था। वह राष्ट्रपति जो. बाइडन के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...